👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कार्तिक पूर्णिमा स्नान गढ़-गंगा मेला शांति पूर्वक सम्पन्न होने पर गढ़मुक्तेश्वर के समाजसेवी नानक सेठ व दिनेश गर्ग आदि ने बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर कस्बा में भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं व राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति आस्था व्यक्त की। बता दें कि गढ़-गंगा मेला में गंगा स्नान हेतु करीब 35 लाख श्रद्धालु विभिन्न प्रांतों से पहुंचे थे, जो कार्तिक पूर्णिमा व चंद्र ग्रहण स्नान के बाद लौट रहे है।



























