हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): श्री बालाजी महाराज सेवा समिति पिलखुआ ने श्री चंडी महारानी चितौली मंदिर पर संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया।
हापुड़ श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल द्वारा श्री चंडी महारानी चितौली मंदिर के प्रांगण में भक्तों के द्वारा संकीर्तन, मैया का चोला, महारानी का श्रंगार के तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया जिसमें लोकेश गर्ग, अनमोल, नामदेव, दीपक कुमार, मनोज मित्तल, हनी गुप्ता, भजन गायक ने बालाजी महाराज के भजनों का गुणगान किया गया।
इस दौरान बाबा तेरे बिना हम तो मर जाएंगे, मरते-मरते घाटे के गुण गाएंगे, चलो बुलावा आया है माता रानी ने बुलाया है जैसे भजनों व सभी बाबा के प्रेमियों ने भजनों का भरपूर आनंद लिया।
इस मौके पर सुनील गर्ग, लोकेश गर्ग, अनमोल नामदेव, मनोज मित्तल, मोहित गुप्ता, विनोद कुमार, हनी गुप्ता, अनुज मित्तल, ओंकार गोयल, बिट्टू शर्मा, प्रणव, अमन मित्तल, आदि भक्त मौजूद रहे
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























