भाकियू टिकैट ने दिया अधिवक्ताओं को समर्थन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार को जिला मुख्य कार्यालय पर आपातकालीन पंचायत हुई जिसमें जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में फैसला लिया गया कि वह अधिवक्ताओं को समर्थन देंगे जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैट के पदाधिकारी अधिवक्ताओं के समर्थन में उतर आए और पूर्व में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर हुई लाठी चार्ज की घोर निंदा की गई। जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर चल रजे अधिवक्ताओं के धरने में शामिल हुए और वकीलों का समर्थन किया।
पंचायत में मौजूद जिला प्रवक्ता कुँवर खुशनूद, महिला विंग महा सचिव ममता शर्मा, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष मुनव्वर अली , जिला कार्यकारणी सदस्य ओमबीर सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जन्म सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमज़द खान, मुख्य जिला महा सचिव इस्तेकर अली, तहसील संयोजक हापुड़ विनोद शर्मा, शादाब अली हापुड़ नगर अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बाना, ब्लॉक सिंभावली उपाध्यक्ष नौशाद खां, ब्लॉक सिंभावली उपाध्यक्ष डॉक्टर मतलूब, नगर अध्यक्ष बाबूगढ़ चंद्रशेखर, हुसैन कमेटी बक्सर अफसार अंसारी, खलीफा अनिसू अंसारी, आज़ाद तोमर, वेदपाल सिंह,,शहाबुदीन,बलराज सिंह किसान और पदाधिकारी समेत मौजूद रहे।





























