हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने सोमवार को मासिक पंचायत की जिसमें आवारा पशुओं, टूटे मार्गो और शुगर मिल द्वारा किसानों का भुगतान न किए जाने का मामला उठा। इस दौरान किसानों ने कई अहम फैसले लिए और सिंभावली शुगर मिल को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द किसानों का भुगतान करें। वहीं भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला उपाध्यक्ष दया प्रकाश ने कहा कि जर्जर मार्ग ग्रामीणों के लिए आफत बने हुए हैं जिस पर विभाग को जल्द ही ध्यान देना चाहिए। आवारा पशुओं से फसल खराब हो रही है।
पंचायत की अध्यक्षता खजान सिंह ने की जबकि संचालन जीते चौहान ने किया। इस दौरान बबली सिंह, गुड्डू प्रधान, दिनेश त्यागी, सब्बू चौधरी, गुजराल, जीतू, रामनिवास आदि उपस्थित रहे।





























