👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय किसान संघ जनपद हापुड़ की एक बैठक रविवार को गढ़मुक्तेश्वर के नक्का रोड पर संघ के दफ्तर पर सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी ने की तथा संचालन प्रदीप भाटी ने किया।
बैठक में निराश्रित पशुओं का गौ अभ्यारण केंद्र बनाने, किसानों को गन्ना भुगतान कराने, गंगा नदी के बाढ़ से खादर क्षेत्र भू कटान व फसलों का नुकसान आदि रोकने पर विचार किया गया और निर्णय लिया कि मांगों के समर्थन में एसडीएम को एक ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में आकाश राठी, सोनू चौहान, नीटू सिरोही, योगेंद्र प्रधान, सीमा, बबलू प्रधान आदि उपस्थित थे।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE






























