भगवन्नाथ श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 25 जून को निकलेगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का 23वां महोत्सव 11 जून से श्री नरेंद्र सरोवर में नौका विहार से शुरु होगा औऱ 25 जून को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के महोत्सव के साथ विश्राम होगा। रथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया गया।
समिति के प्रवक्ता राकेश वर्मा ने बताया कि इस दौरान श्री नरेंद्र सरोवर में नौका विहार के बाद 19 जून-2023 से 23 जून-2023 तक हापुड़ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में संकीर्तन की भक्ति रस धारा रसिक जनों द्वारा प्रवाहित की जाएगी। हापुड़ के प्राचीन शिव मंदिर पुराना बाजार में 24 जून-2023 की शाम ठाकुर जी का नेत्रोत्सव होगा। इस अतिरिक्त हापुड़ के गली-मौहल्लों से प्रतिदिन सुबह 18 जून से 24 तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि श्री जगन्नाथ रथ सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में 25 जून को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई, जो ठाकुर जी का अभिषेक व छप्पन भोग के बाद हापुड़ के पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिवमंदिर से सुबह प्रारम्भ होगी जो श्री लक्ष्मी नारायन मंदिर पर विश्राम करेगी। रथ में विराजमान भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलदेव जी, बहन सुभद्रा जी के विग्रहों फूलों से सजाया जाएगा। रथ यात्रा में ब्रज भक्त संकीर्तन करेंगे। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दिन श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ की सम्भावना के मद्देनजर पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। ऐसी मान्यता है कि जो भी उक्त भगवान श्री जगन्नाथ जी रथ के रस्से को खींचता है वह भवसागर से सहज ही पार हो जाता है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065
























