👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य दिल्ली और हरियाणा में शराब का मूल्य उत्तर प्रदेश की तुलना में बेहद कम है. ऐसे में शराब का सेवन करने वालों को आबकारी विभाग ने चेतावनी जारी की है. जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने एडवाइजरी जारी कर जनपद के सभी लोगों को सूचित किया है कि दिल्ली और हरियाणा से शराब लाने वालों पर जबरदस्त कार्रवाई की जाएगी. यदि कोई शराब की तस्करी करता पाया गया तो उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम/आईपीसी की धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Very excited to share selection of our student – Mohit Kumar with Pacific




























