योजनाओं के लाभार्थी जुड़ेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा से
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा जनपद हापुड के प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी ने मंगलवार को हापुड में कहा कि विकसित विकास भारत यात्रा 23 नवंबर से शुरू होकर पूरे माह जनपद में रहने वाली है जिसका योजना बद्ध तरीके से एक चार्ट तैयार कर लिया गया है। इस कार्यक्रम के हिसाब से सभी कार्यकर्ताओं को इस यात्रा को सफल बनाना है। इसमें प्रमुख रूप से जो विपक्ष ने सरकार पर यह आरोप लगाया था कि भाजपा की सरकार ने जो लाभ जनता को दिया है वह मात्र कागजों में ही है धरातल पर कोई कार्य नहीं है इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यही है की सभी लाभार्थी इस यात्रा से जुड़ेंगे और अपने अनुभव साझा भी करेंगे। जैसा की 2014 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी और जब 2047 में देश आजादी की स्वर्ण जयंती का उत्सव मनाएगा उस समय तक सभी बना पक्का मकान होगा स्वास्थ सुविधाएं का लाभ सभी उठा सकेंगे इस प्रकार की सभी योजनाएं हैं।जनपद प्रभारी हापुड में भाजपा के पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि यात्रा सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो रही है तथा बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी रहने वाले हैं वह बुधवार की सुबह हापुड़ पहुंच जाएंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उनको माल्यार्पण करेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधयक गढ़ हरेंद्र तेवतिया, क्षेत्रीय मंत्री कविता मादरे पिंकी त्यागी डॉक्टर पायल गुप्ता, कपिल एस एम , राजेश शर्मा गौरव रुड़कीवाल दिनेश त्यागी राजेश आधाना अमरजीत सिंह विनीत दीवान प्रवीण सिंघल दीपक भाटी पवन सैनी जतिन सहानी विक्रम तोमर हेमंत त्यागी मनोज गौतम जय भगवान शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
VIDEO: रेमंड फैशन स्टोर पर 10% की विशेष छूट: 8791513811






























