👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना सिम्भावली के गंगा विहार में घर के बाहर खड़ी बुलेनों गाड़ी UP37P2832 रात में चोरी चली गई। गाड़ी चोरी सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पहले बदमाश आता है जो गाड़ी के आस-पास मंडराता है और टार्च आदि की मदद से गाड़ी में ताक-झांक करता है। मौके लगते ही बदमाश गाड़ी को ले उड़ता है।
सिम्भावली के गंगा विहार में सचिन कुमार रहते है उनकी बुलेनों गाड़ी गोदाम वाली गली केडी कैम्पस के सामने खड़ी थी कि रात्रि में बदमाश चोरी कर ले गए। सचिन ने गाड़ी चोरी की रिपोर्ट थाना सिम्भावली में दर्ज कराई है।





























