👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ की कुचेसर पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस ने एक 60 वर्षीय भिखारी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मार्केट में एक वृद्ध का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। लोगों ने बताया कि वृद्ध इधर उधर से मांग कर पेट पाल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
































