
सोशल मीडिया पर नाबालिग से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया रेप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली किशोरी के साथ एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पोती से पड़ोसी गांव के रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर ली। आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब उन्हें जानकारी हुई तो युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं माना और उसने पोती का अपहरण कर लिया और अपने घर पर रखा जहां उसका यौन शोषण किया। किसी तरह पोती आरोपी के चुंगल से छूटकर घर पहुंची और आप बीती बताई। पुलिस मामले ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में

































