👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकोली में रहने वाली विद्यावती ने बताया कि जमीनी विवाद के कारण उसकी पुत्रवधू रविता ने अपने भाई कालू और रविपाल व अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसे पीटा। मारपीट के दौरान उसकी हाथ की हड्डी भी टूट गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद से जुड़े दस्तावेजों को लेकर सास ने पुत्रवधू से शिकायत की जिसके बाद सास को पुत्रवधू ने अपने भाई के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400
































