👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यहां मेरठ रोड पर स्थित बौद्ध मठ मंदिर से भगवान बुद्ध की पीतल की मूर्ति व चांदी के सिक्के आदि चोरी कर ले गए। इस सनसनीखेज चोरी से नागरिकों में रोष व्याप्त है।

बुद्ध लोक संस्थान की ओर से श्री चंदन संतोष इंगोले ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बदमाश बौद्ध मठ मंदिर से पीतल की बुद्ध मूर्ति, लेपटाप, चांदी के सिक्के, तीन बैग आदि सामान चोरी कर ले गए। पुलिस जांच कर रही है।
नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल



























