हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को बसंत पंचमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि डॉ. अनिल वाजपेयी और विशिष्ठ अतिथि वार्ड सभासद निशा त्यागी, वाइस प्रेसिडेंट जिला हापुड़ योगासना स्पोर्टस एसोसिएशन, रश्मि दिवान्या, राष्ट्रीय योगाचार्य रोहन आर्य, योगिनी शिवानी शर्मा का आगमन हुआ। इसके पश्चात मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी शिक्षिकों ने एक साथ मिलकर सरस्वती पूजन किया और उनके द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। डॉ. अनिल वाजपेयी के द्वारा ओजपूर्ण कविता पाठ करके कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये, इसके अलावा कुमारी वान्या ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर राष्ट्रीय योगाचार्य रोहन आर्य को प्रशस्ति पत्र देकर उनके द्वारा चलाए जाने वाली दिव्य चित्रकला के लिए शुभकामनाएं दी गई। अंत में विद्यालय के निदेशक सुनील कांत आहलुवालिया एवं प्रधानाचार्या पारूल शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी तथा विद्या के साथ-साथ अनुशासन के महत्त्व को समझाया।कार्यक्रम में हिमानी अग्रवाल, ब्रजमोहन गुप्ता, नरेश अग्रवाल एवं समस्त शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।




























