VIDEO: छिजारसी टोल पर हाथ से उठाया जाता है बैरियर











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर तकनीकी समस्या आने से वाहन सवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लंबा जाम लग जाता है। टोल प्लाजा पर हालात इस कदर है कि आए दिन कोई ना कोई लेन बंद रहती है। वहीं टोल कर्मियों को हाथ से बैरियर उठाना पड़ता है और बंद करना पड़ता है जिससे पता चलता है कि टोल टैक्स पर किस कदर अव्यवस्था फैली है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। दिल्ली, गाजियाबाद, पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, मथुरा, मुरादाबाद, हापुड़, बाबूगढ़, अमरोहा समेत विभिन्न इलाकों में आने-जाने वाले लोग इस प्लाजा से गुजरते हैं लेकिन आए दिन यहां कुछ लेन बंद रहती हैं जिसकी वजह से अन्य लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और कई बार तो वाहनों की कतार लंबी हो जाती है। वहीं चालू लेन में भी तकनीकी समस्या आने से वाहन सवारों को परेशानी होती है। अब आप इस तस्वीर में देख लीजिए कि किस तरह टोल कर्मी हाथ से बैरियर उठा रहा है। फास्टटैग का उद्देश्य लोगों का समय बचाना है लेकिन जिस तरह के हालात अक्सर टोल प्लाजा पर बने रहते हैं उससे वाहन सवारों का समय बर्बाद होता है।

 









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!