हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रेलवे रोड से गोलमार्किट की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर रुट डायवर्ट कर दिया था। व्यापारियों की मांग पर इस बैरिकेडिंग को पुलिस ने गुरुवार की शाम को हटा दिया और गोलमार्किट जाने वाला रास्ता खोल दिया।
यातायात को देखते हुए पुलिस ने पिछले साल हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर बैरिकेडिंग कर रुट डायवर्ट किया था जिससे रेलवे रोड व तहसील चौराहा की ओर से आने वाले लोगों को आगे से यू-टर्न लेकर गोलमार्किट में प्रवेश मिलता था। इस दौरान कुछ तंग गलियों में भी टू-व्हीलरों का ट्रैफिक बढ़ गया था। हालांकि इस दौरान गोलमार्किट से रेलवे रोड जाने वाला रास्ता खुला था। गोलमार्किट के व्यापारियों की मांग थी कि गोलमार्किट में प्रवेश के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को हटाया जाए। व्यापारियों का कहना था कि बैरिकेडिंग से उनकी दुकानदारी पर काफी असर पड़ा है। इस संबंध में कई व्यापारियों ने अन्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी। व्यापारियों की मांग को देखते हुए पुलिस ने तहसील चौपला की ओर से व रेलवे रोड से गोलमार्किट की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे बैरिकेडिंग को गुरुवार की शाम को हटा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने गोलमार्किट से आने वाली भीड़ को देखते हुए बीच में बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक का डायवर्जन भी किया है जिससे यातायात प्रभावित न हो।

Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

























