
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित अर्जुन नगर में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक बैंक कर्मचारियों की गाड़ी का पहिया चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह जब वाहन मालिक ने अपनी गाड़ी को ईंटों के सहारे टिका पाया तो वह चौंक गया जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की।
अर्जुन नगर की गली नंबर 6 में किराए पर रहने वाले अंकित पंजाब नेशनल बैंक पिलखुवा शाखा में कार्यरत है। उन्होंने मंगलवार की रात अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। बुधवार की सुबह जब ड्यूटी जाने के लिए बाहर निकले तो देखा गाड़ी एक और झुकी थी और एक पहिया गायब था। गाड़ी ईंटों के सहारे टिकी हुई थी। उसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























