हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक खास टिम्बर व्यवसायी द्वारा बैंक कर्ज की अदायगी न कर पाने पर बैंक ने प्रतिष्ठान की सम्पत्ति पर कब्जा ले लिया है। टिम्बर व्यापारी पर बैंक का करीब ढाई करोड़ रुपए बकाया है। ब्याज अलग से है।
टिम्बर व्यापारी ने पंजाब नेशनल बैंक ग्रेटर नोएडा से कर्ज लिया था। बैंक ने व्यापारी को 6 जनवरी-2021 को डिमांड नोटिस भेज कर 60 दिनों में भुगतान करने को कहा था, परंतु निश्चित अवधि में भुगतान नहीं किया गया। अब बैंक ने 21 अगस्त-2021 को सम्पत्ति की भूमि व भवन जिसका क्षेत्रफल 679.08 वर्ग गज है, पर कब्जा ले लिया है। बैंक ने आग्रह किया है कि कोई भी इस सम्पत्ति से लेन-देन न करे। यह सम्पत्ति गढ़ रोड हापुड़ पर है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























