ई-स्टांप की खरीद पर लगी रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोषागार विभाग में करीब 62 करोड़ रुपए के मैनुअल स्टांप का स्टाक लगा हुआ है, जिसके चलते ई-स्टांप की खरीदारी पर रोक लगा दी गई है। गढ़ के उप निबंधक हरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने सूचना जारी की है। जिसमें उल्लेख किया है कि हापुड़ कोषागार विभाग में करीब 62 करोड़ रुपए का पांच हजार रुपए और उससे अधिक के मैनुअल स्टांप का स्टाक बचा हुआ है। जिनकों खत्म करने के लिए महानिरीक्षक प्रबंधक ने आदेश जारी किया है। गढ़ के उप निबंधक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पांच हजार या उससे अधिक के ई-स्टांप पर रोक रहेंगी और मैनुअल स्टांप बेचा जाएगा। जिससे शेष स्टाक समाप्त हो सकेगा। हापुड़ कोषागारह विभाग की 62 करोड़ के मैनुअल स्टांप का स्टाक।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






























