हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली परिसर में नव स्थापित बाल मित्र पुलिस स्टेशन का बुधवार को एस.एस.वी. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने फीता काट कर किया। जनपद हापुड़ का यह पहला बाल मित्र पुलिस स्टेशन है। थाना हापुड़, बाबूगढ़ सहित जनपद के अन्य थानों में भी जल्दी ही बाल मित्र पुलिस स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
बाल मित्र पुलिस स्टेशन की स्थापना के उद्देश्य बालक-बालिकाओं को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराना और पीड़ितों को संरक्षण प्रदान करना है। बच्चों की देख भाल हेतु महिलाओं की तैनाती रहेगी। अब बच्चों को डरने की जरुरत नहीं है। वे निर्भीक होकर बाल मित्र पुलिस स्टेशन आकर अपनी परेशानी बता सकते है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811


























