हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा के मोहल्ला साकेत कॉलोनी में आबादी के बीच चल रही बेकरी को शुक्रवार को सील कर दिया। नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह के अनुसार बेकरी आबादी में चल रही थी जिसके चलते प्रदूषण विभाग और पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गोपनीय स्तर पर जांच की और पाया कि बेकरी अवैध रूप से आवासीय क्षेत्र में चल रही है। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया।
बता दें कि हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में चोरी-छिपे आवासीय क्षेत्र में कई बेकरियां संचालित हैं जिन पर आज तक कोई खास कार्यवाही नहीं हुई है। हापुड़ के आवासीय क्षेत्रों के बीच चल रही इन बकरियों की वजह से प्रदूषण हो रहा है जिसके खिलाफ स्थानीय लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























