हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का स्वाधीनता दिवस पर कांग्रेसियों ने पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने संबित पात्रा के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराने की मांग की।

शहर कांग्रेस कमेटी व उसके अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि शनिवार को यहां अतरपुरा चौपला पर एकत्र हुए और उन्होंने भाजपा नेता संबित पात्रा का पुतला फंूका। कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि एक राष्ट्रीय चैनल पर डिबेट के दौरान भाजपा नेता द्वारा की गई कटु टिप्पणी के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी को मानसिक कष्ट पहुंचा जिस कारण उनको ह्रदय आघात लगा और उनकी मौत हो गई। उन्होंने भाजपा नेता के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पात्रा के पुतले को लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला।




























