हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रहरवा किरयावली में चुनावी रंजिश को लेकर चचेरे भाइयों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुनेश पुत्र बुद्ध प्रकाश, पुनीत पुत्र ओमपाल सिंह और कुंवर पाल पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासीगण गांव रहरवा थाना बहादुरगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि गांव निवासी भगत सिंह ने बताया कि उसका बेटा संदीप, भाई आर्यन के साथ गांव शेरपुर में धान की फसल की बुवाई करने के लिए मजदूर की तलाश में जा रहा था। इसी बीच रास्ते में आरोपियों ने संदीप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























