अवैध पटाखों के खिलाफ बहादुरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैंटर से 18 लाख के पटाखे पकड़े












अवैध पटाखों के खिलाफ बहादुरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैंटर से 18 लाख के पटाखे पकड़े

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जनपद में इस वर्ष अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा की गई है जहां बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध पटाखों के 65 कार्टन बरामद किए हैं जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है। बहादुरगढ़ पुलिस ने ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग पर एक केंटर से करीब 18 लाख रुपए के अवैध पटाखे पकड़े हैं। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी दबोचा है।

विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पटाखों को गजरौला से दादरी और एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था लेकिन पुलिस ने पहले ही मामले में कार्यवाही करते हुए अवैध पटाखे से भरे केंटर को पकड़ लिया। बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। कैंटर चालक पर शक होने पर उसने कैंटर को रोका और जांच की तो पुलिस के होश उड़ गए। केंटर में अवैध पटाखे भरे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 18 लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे कब्जे में ले लिए। पुलिस ने कैंटर भी जब्त कर लिया। बहादुरगढ़ पुलिस ने इससे तीन सप्ताह पूर्व भी पलवाड़ा गांव में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी को दबोचा था। पुलिस का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

20% की छूट के साथ कैटरिंग काउंटर की करें बुकिंग: 8439122080, 8979438434







  • Related Posts

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ चैप्टर द्वारा शनिवार को सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया।…

    Read more

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को एक प्लॉट में बंद कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रीय गौ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर
    error: Content is protected !!