हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना ब्लॉक परिसर में बन रहे बैडमिंटन कोर्ट के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल ईटों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए लैब भेजे गए हैं। खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ ने बताया कि अवर अभियंता प्रेमशंकर सिंह के साथ उन्होंने निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें निर्माण कार्य में घटिया ईट का इस्तेमाल किया जा रहा था जिसका उन्होंने नमूना लेकर लैब में परीक्षण के लिए भेज दिया है। ईटों की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























