हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को बेबी शो का आयोजन कराया जहां तरह-तरह की एक्टिविटीज कराई गई जिसमें छात्रों ने मंच पर अपनी मम्मी के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बेबी शो में एक्टिविटीज दो हिस्सों में कराई गई जिसमें दो से चार साल के बच्चे स्टेज पर आकर अपनी मम्मी के साथ रैंप करते दिखे तो 4 से 6 साल के बच्चे अपनी मम्मी के साथ स्टेज पर आकर डांस करते नज़र आए। इस शो में तीन जजों ने बच्चों की परफॉर्मेंस को जज किया। चलने की स्टाइल, ड्रेस कोड, बॉडी लैंग्वेज इन सबको ध्यान में रखते हुए शो के जजों ने अपना फैसला दिया। सभी बच्चों को प्राइज दिया गया जिसके बाद वह काफ़ी खुश नज़र आए। विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन जनार्दन गुप्ता ने बताया कि प्राइमरी स्कूल बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। बच्चा पढ़ाई को बोझ न समझे और बच्चे पढ़ाई खुशी से करें। जीरो से पांच साल की उम्र तक के बच्चों के दिमाग में जो डालोगे वह पूरी उम्र रहेगा। उसी को ध्यान में रखते हुए इस बेबी शो का आयोजन किया गया।
इस बेबी शो से सभी बच्चों का इंटरेस्ट स्कूल के प्रति डेवलप करना है। समय-समय पर स्कूल कई तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास हो। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर निदेश गुप्ता, प्रिंसिपल आदि शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्र काफी उत्साहित नजर आए।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























