
बाबूगढ़ के कावड़िए की मुजफ्फरनगर में हार्ट अटैक के कारण मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबागढ़ क्षेत्र के गांव दयानगर निवासी मन्नी बैसला कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गए थे लेकिन मुजफ्फरनगर के खतौली में हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई जिससे परिवार में मातम पसर गया।
मन्नी बैसला अपने परिजनों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए 16 जुलाई को गए थे जोकि कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह मुजफ्फरनगर के खतौली में पहुंचे तो भोजन करने के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां शुरू हो गई। चक्कर आए और अत्यधिक पसीना आने के कारण उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया जिन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। मन्नी बैसला की शादी 2014 में ग्रेटर नोएडा के सलेमपुर निवासी मोनिका के साथ हुई थी जिनमें दो बच्चे हैं। मन्नी बैसला की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























