हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वनखंडा में बुधवार की सुबह एक महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलने पर गांव के प्रधान सुरेश चंद्र ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं बुधवार की सुबह 8:55 पर 112 को मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। गांव के प्रधान ने बताया कि उमा पत्नी अशोक मानसिक रूप से बीमार थी।

आपको बता दें कि मृतका का नाम उमा है। उमा और उसकी बड़ी बहन देवन की शादी गांव वनखंडा निवासी दो युवकों के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद बड़ी बहन देवन के पति दिनेश कुमार की मौत हो गई जबकि उमा का पति चालक है जो पिछले तीन-चार महीने से घर नहीं आया। मृतक महिला का मेरठ के एक अस्पताल से उपचार भी चल रहा था जिसने किसी समय अपने कमरे में पहुंचकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। देवन ने जब उमा को पुकारा तो कोई आवाज नहीं आई। संदेह होने पर वह कमरे में गई तो लटकी लाश देख उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र लोगों के साथ पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। मौके पर सीओ अशोक सिसोदिया, बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। आपको बता दें कि मृतका का एक तीन साल का बेटा आयुष और ढाई माह की बेटी काव्या है। घर में कोहराम मचा है।
ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130


























