👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दयानगर रेलवे फाटक के पास एक महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानगर रेलवे फाटक के पास रविवार को एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। प्रथम दृष्टया मामला महिला की ट्रेन से गिरकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतका के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान हैं जिसकी पहचान का प्रयास जारी है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540
























