बाबूगढ़: स्कूल के रसोई घर से गेहूं, चावल व बर्तन चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में चोरों ने कंपोजिट विद्यालय को अपना निशाना बनाया जहां की रसोई में रखें सामान और बर्तन को चोर चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह जब रसोईया रसोई देखने के लिए पहुंचा तो टूटा कुंडा देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने तुरंत इंचार्ज प्रधानाध्यापक को मामले से अवगत कराया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने पुलिस को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय का रसोइया गुरुवार की सुबह जब स्कूल पहुंचा तो देखा कि रसोईघर का कुंडा टूटा हुआ है। जब उसने दरवाजा खोला तो पता चला कि रसोई घर से चार कट्टे चावल, तीन कट्टे गेहूं, 50 प्लेट, 50 गिलास, 50 चम्मच आदि सामान चोरी हो गया जिसकी सूचना उसने इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद किरण सिंह को दी। चंद किरण सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और 112 डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। साथ ही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























