👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के अंबेडकर चौराहे के पास स्थित वाटर की हालात इन दिनों बेहद खराब है जो औरों की प्यास बुझाने की जगह खुद की मरम्मत का इंतजार कर रहा है। यह वाटर कूलर पिछले कई दिनों से बदहाल अवस्था में है जिसकी वजह से आने जाने वाले राहगीरों को यहां-वहां से अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।

राहगीर और आसपास के लोग इसकी मरम्मत ना होने की वजह से परेशान हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द वाटर कूलर को दुरुस्त किया जाए जिस पर कई लोग निर्भर हैं।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT























