👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में सोमवार को एक चाचा ने अपने भतीजे पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने गोली चलाई। इस दौरान भतीजा घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव शाहपुर जट्ट निवासी कर्मवीर फौजी ने सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अपने भतीजे शिव सिरोही पर गोली चला दी। गोली चलने से क्षेत्र में दहशत की स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू कर दी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






























