
बाबूगढ़: घेर में बंधी दो भैंस व एक लवारा चोरी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद है जिन्होंने अब पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पशु चोरी की घटना से ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला शनिवार की देर रात का है जब बाबूगढ़ क्षेत्र में सिमरौली हनुमान मंदिर के सामने गंगा वीर के घेर में बंधी भैंस और गाय पर चोरों की नजर पड़ गई। गंगा वीर फिलहाल मेरठ में भर्ती हैं। इसके बाद चोर दीवार में कूमल कर दाखिल हुए और उन्होंने दो भैंस, एक लवारा और एक गाय को चुरा लिया और फरार हो गए। इसी बीच गंगा वीर के छोटे भाई सतवीर घेर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घेर में बंधे पशु गायब थे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जिसने जंगल में घूमते हुए एक गाय को बरामद कर लिया लेकिन दो भैंस और एक लावारा ले जाने में चोर कामयाब रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई है।
9 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में नाईट सूट: 8191820867*




























