
बाबूगढ़: कोहरे में तीन वाहनों की भिड़ंत, सभी सुरक्षित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर अलीपुर कट के पास तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। कोहरे के कारण दृश्यता काफी ज्यादा प्रभावित है जिसकी वजह से वाहन आपस में भिड़ गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। हालांकि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड कराया।
हापुड़ में बढ़ता कोहरा लोगों के लिए आफत लेकर आया है। मामला गुरुवार की देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास का है। जब गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जा रही दो एर्टिगा गाड़ियों और एक पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। कोहरे के कारण हुए हादसे में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड कराया और यातायात व्यवस्था को संभाला। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























