
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के उपेड़ा गांव में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर ने लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया और फराह हो गए। परिजन जब शुक्रवार की सुबह घर पहुंचे तो टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव उपेड़ा निवासी वेद प्रकाश पुत्र चरणदास अंबेडकर मूर्ति के पास रहते हैं जिनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। मकान का ताला लगा था जिसका चोरों ने फायदा उठाया। गुरुवार की देर रात चोर घर में आ धमके जिन्होंने मकान का ताला तोड़ा और भीतर दाखिल हुए। इस दौरान चोरों ने सात लाख रुपए की नकदी, अंगूठियां, तगड़ी, मंगलसूत्र, पाजेब अन्य सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह परिजन जब घर पहुंचे तो घर में बिखरा सामान, टूटा ताला देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



























