हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नाग पंचमी के अवसर पर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में नगर पंचायत द्वारा मेले का आयोजन किया गया जिसका सोमवार को अध्यक्ष सुधा देवी ने फीता काट कर शुभारंभ किया। मेले में आने वाले बच्चों के लिए खेल, मनोरंजन आदि की व्यवस्था की गई है। झूले भी लगाए गए हैं। मेले में खेल-खिलौने की दुकान के साथ-साथ चाट पकौड़ी व मिठाई की दुकान भी लगी है जहां आने वाले लोग मेले में भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं और चाट पकौड़ी का लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।
नाग पंचमी का यह मेला पिछले कई वर्षों से लगता आ रहा है। यह मेला मनोरंजन के साथ-साथ दुकानदारों को रोजगार भी प्रदान करता है। श्रावण मास के सातवें सोमवार को नाग पंचमी का महासंयोग बनने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर चेयरमैन पति राजीव कुमार, सभासद सुनील वर्मा, नारायण सेवा समिति के कार्यकर्ता राधेलाल, रविंद्र सिंह, अमिचंद, राजेंद्र, सुभाष, किशोर, हिमांशु, राहुल आदि उपस्थित रहे।





























