हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय शातिर चोरों के गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर डेढ़ दर्जन सनसनीखेज चोरियों का खुलासा किया है. पुलिस ने चोरों के कब्जे से एक कैंटर, दो बैटरियां, लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवर, तीन तमंचे व कारतूस तथा गैस कटर, औजार तथा एक लाख 38 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं. बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है.
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस बागड़पुर बाईपास पर चेकिंग कर रही थी कि पांच शातिर चोर पुलिस के हत्थे लग गए. पकड़े चोर शातिर अपराधी हैं जिन्होंने थाना बाबूगढ़, सिंभावली, देहात हापुड़, हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत करीब डेढ़ दर्जन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. पकड़े गए बदमाशों में कैला भट्टा गाजियाबाद का ननुआ तथा कस्बा बाबूगढ़ का परवेज़, अभिषेक उर्फ टिड्डा, अभिषेक उर्फ चावल व आरिफ उर्फ भूरा है.
पुलिस ने शातिर चोरों से एक लाख 38 हजार रुपए नकद, लाख रुपए के जेवर, सोलर पैनल, दो बैटरी, एक अल्टीनेटर तथा एक कैंटर बरामद किया है. बदमाश पहले रेकी करते थे और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. गैस कटर शटर काटने में इस्तेमाल करते थे.

























