बाबूगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, वाहनों की चेकिंग की
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कुचेसर रोड चोपला रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और वाहनों की भी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त की और कानून व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने शुक्र बाजार स्थल समेत अन्य इलाकों का भी जायजा लिया।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा, उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करके पुलिस से सहायता मांगने की अपील की। यह कदम क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। चेकिंग अभियान के दौरान दरोगा नरेंद्र सिंह, दरोगा नितिन सिंह, दरोगा लोकेश दरोगा अंशु चौधरी, दरोगा आशीष शर्मा, दरोगा अंकित पवार आदि उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




































