
बाबूगढ़: ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बैठक
हापुड़, सीमन/ आमिर कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के प्रभारी महेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मिलकर सोमवार को बाबूगढ़ थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया। ग्राम प्रधानों, ग्रामीण के साथ की गई इस बैठक में सभी से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। ड्रोन आदि को लेकर फैली अफवाह के दौरान कई लोगों ने भोले-भाले लोगों के साथ गलत व्यवहार किया। ऐसे में थाना प्रभारी ने सभी से कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में ना ले। पुलिस ने कहा कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ तुरंत निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ आगामी त्यौहारों, स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की पुलिस ने सभी से अपील की और कहा कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, स्वयं कानून हाथ में न लें। बाबूगढ़ पुलिस का कहना है कि पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। फुट पेट्रोलिंग व बाइक पेट्रोलिंग की जा रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























