
बाबूगढ़ पुलिस ने क्षेत्र में चलाया चेकिंग अभियान, जमकर काटे चालान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस व आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की कार्रवाई की। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया।
आपको बता दें कि सोमवार की रात बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पैदल गश्त भी की। सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। बाइक पर ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट बाइक चलाने, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने पर बाबूगढ़ पुलिस ने जमकर चालान काटे और सभी को हिदायत दी कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































