
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौराहे से फौजी कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर सर्विस रोड पर जल भराव की वजह काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग बीमारियों के बीच रहने को मजबूर हैं जिन्होंने मामले में संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है और जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है। आपको बता दें कि इस रास्ते से बड़ी संख्या में बैंक उपभोक्ता, क्षेत्रवासी, फौजियों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन जलभराव की वजह से सभी को काफी ज्यादा परेशानी होती है।
इस सर्विस रोड पर अक्सर जल भराव की स्थिति बनी रहती है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालात यह है कि कई लोग तो गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। जलभराव की वजह से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। क्षेत्रवासियों ने मामले में संबंध विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























