👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलोता-छपकोली मार्ग पर सुहावने मौसम में एक मोर खेतों में नृत्य करता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीण ने सुंदर दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में मानसून एक्टिव हो चुका है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। अपने खेतों पर गए ग्रामीण ने खेतों में सुहावने मौसम का आनंद लेने वाले मोर को नृत्य करते हुए अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। प्रकृति के इस पृष्ठ को देखकर लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है।





























