बाबूगढ़ नगर पंचायत के वादे हुए फेल, क्षेत्र में भरा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को हुई बारिश के कारण बाबूगढ़ छावनी इलाका पानी में डूब गया। जगह-जगह जल भराव हो गया। वैसे तो नगर पंचायत बाबूगढ़ के जिम्मेदार तमाम दावे और वादे करते हैं लेकिन नालों की सफाई न होने की वजह से यह हालात बन गया जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी हुई। हालात इस कदर बिगड़ गए कि लोगों के घरों में पानी चला गया, व्यापार चौपट हो गया, घुटनों से ज्यादा पानी भर गया। पानी इस कदर भर गया कि बच्चे भी तैरने लगे। जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों में बेहद नाराजगी है। उनका कहना है कि नगर पंचायत अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए। चुनाव में हाथ जोड़कर लोगों से तमाम दावे और वादे करने वाले सवालों के कटघरे में खड़े हैं। लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े होने की बात करने वाले इस दौरान नदारत हैं। ऐसा लग रहा है कि मानो उनके खोखले दावों पर पानी फिर गया हो। मामले में भ्रष्टाचार की भी बू आ रही है।
रविवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। यदि बाबूगढ़ की बात करें तो बाबूगढ़ छावनी, डिपो रोड, पाइप फैक्ट्री रोड आदि जगह जल भराव हो गया। पानी इस कदर क्षेत्र में भर गया कि लोगों को काफी ज्यादा असुविधा हुई। नगर पंचायत को लोगों ने इस दौरान जीभरकर कोसा। जल भराव के कारण बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा। वैसे तो नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने तमाम दावे और वादे किए लेकिन बारिश ने सभी पर पानी फेर दिया। यदि नालों की समय पर सफाई होती तो शायद यह तस्वीर न बनती। ऐसे में सफाई के नाम पर कागजों में गड़बड़ करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना चाहिए।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























