हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुचेसर रोड चौपला पर चोरों ने बीती रात चार दुकानों के ताले तोड़े जिनमें चोरी का प्रयास किया। चोरी दौरान दो दुकानों में ही बदमाश चोरी की घटना को अंजाम दे सके और फरार हो गए। अगले दिन सुबह जब लोगों की नजर टूटे हुए तालों पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए जिन्होंने दुकानदारों को मामले से अवगत कराया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की।
मामला कुचेसर रोड चौपला का है जहां गुरुवार की रात किसी समय आए चोरों ने चार दुकानों में चोरी करने के उद्देश्य से उनके ताले तोड़ दिए और दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने इस दौरान संजीव कुमार की कपड़ों की दुकान से करीब 15,000 रुपए का माल चोरी कर लिया जबकि पास स्थित सुनार दीपांशु मयंक की ज्वेलरी शॉप में भी चोरों ने तांडव मचाया। चोरी के दौरान हुए नुकसान की जांच फिलहाल की जा रही है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953





























