हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में एक मजदूर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी और मामले की जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव काकौड़ी में एक मजदूर ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है जिसके पश्चात मौके पर पुलिस बल भेजा गया है जो मामले की जांच कर रहा है। भट्टे पर काम करने वाले मुनीम गौरख कुमार ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देखर मौके से फरार हो गया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग खड़ा गया। एएसपी का दावा है कि जल्द ही ओरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की शिनाख्त 26 वर्षीय प्रतिभा पत्नी विष्णु के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छह साल पहले पश्चिम बंगाल के दक्षिण लाउ निवासी प्रतिभा की शादी विष्णु के साथ हुई थी। दोनों भट्टे पर काम करते थे जहां बने कमरों में बीती रात किसी बात को लेकर प्रतिभा और विष्णु में कहासुनी हो गई। गुस्से में विष्णु ने अपना आपा खो दिया और अपनी पत्नी प्रतिभा को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम भी मामले की पड़ताल कर रही है।
“Summer classes on”
Get your child enrolled now!
Enhancing English skills includes:
Writing and speaking both.
For any query, contact 7351945695

























