
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चार प्रकरणों में कार्रवाई की। दो प्रकरण में ध्वस्तिकरण और दो प्रकरणों में सीलिंग की कार्यवाही की गई। एचपीडीए ने किसान डॉक्टर पिंटू, विकासकर्ता अमित चौधरी द्वारा गांव शाहपुर जट्ट चौधरी फार्म हाउस के सामने हापुड़ में 3500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। नवीन कुमार पुत्र नानकचंद द्वारा शिवा ढाबा के पास एनएच 9 बाबूगढ़ में 15,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। शुभम गर्ग पुत्र संजय गर्ग द्वारा कुचेसर रोड चौपला नया बाईपास गांव फतेहपुर राजाजी ढाबे के पास 1100 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां पर सीएनजी पंप का निर्माण कराया जा रहा था जिसे सीज कर दिया। दीपांशु सिरोही पुत्र हरिओम सिरोही द्वारा गांव फतेहपुर कुचेसर चोपला में 3000 वर्ग मीटर में किए जा रहे अवैध डेयरी के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl



























