
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के 57 चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। दोनों बाइकों पर सवार लोग इस दौरान घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मामला शुक्रवार का है जब 57 चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों बाईकों पर सवार लोग घायल हो गए। बाईकों की भिड़ंत के दौरान आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने बाइक सवारों का हाल जाना और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।























