हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के थाना बाबूगढ़ परिसर में छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर बड़े हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। बच्चों ने थाना प्रभारी विजय गुप्ता सहित सभी पुलिसकर्मियों को राखियां बांधी। सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर स्वाति वर्मा का कहना है कि बच्चे कई कह रहे थे कि हम अबकी बार पुलिस भाइयों के हाथों पर राखी बांधेगे। यह सभी 24 घण्टे हमारी रक्षा करते हैं।
विकास ग्लोबल स्कूल की अध्यापिका प्रियंका ने कहा कि पुलिसकर्मी व बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की वजह से ही हम लोग अपने त्योहारों को मना पाते हैं।
वह घर नहीं जा पाते। ऐसे में छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























