हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरोली में गांव निवासी एक युवती की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रविवार की रात दर्दनाक मौत हो गई। 21 वर्षीय मीनू पुत्री रामगोपाल सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मीनू गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने दम तोड़ दिया जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में स्थित सत्संग भवन के सामने सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मीनू कथा सुनकर वापस घर लौट रही थी कि रास्ते में काल बनकर आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हासिल हुई तो वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

आपको बता दें कि मीनू के पिता का पहले की निधन हो चुका है जिसके परिवार में मां शीला, दो बड़ी बहन रेनू और मंजू, चार भाई अनिल, सुनील, अमित और रिंकू हैं। मृतका की मां शीला बेटी की मौत से सदमे में है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























