बाबूगढ़: कैशियर पर हमला करने के मामले में महिला समेत चार पर मुकदमा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर बिजली घर पर तैनात कैशियर पर हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि चारों ने कैश रूम के कंप्यूटर को फर्श पर गिराकर कैशियर का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। साथ ही रुपए भी छीनने का भी प्रयास किया था।पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है।


गांव गोहरा आलमगीरपुर स्थित बिजली घर पर राजेश कुमार निवासी कुचेसर रोड चोपला बाबूगढ़, कैशियर के पद पर तैनात हैं। सोमवार की सुबह वह कैश काउंटर पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच गांव गोहरा आलमगीरपुर का विक्रम, गुड्डू व आदित्य वहां बिल जमा करने पहुंचा। बिल जमा करने के बाद कैशियर ने जब उपभोक्ता को रसीद दी तो उन्होंने नलकूप की जगह घर का बिल जमा करने की बात करते हुए गाली गलौज शुरू कर दिया। इसी बीच जब कैशियर ने विरोध किया तो आरोपी कैश रूम के भीतर घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही कंप्यूटर भी फर्श पर पटक दिया। हंगामा होता देख आसपास मौजूद कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्हें आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। इसी बीच एक महिला कमलेश उर्फ भत्ते भी वहां पहुंची और हंगामा करने लगी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!